उत्तराखंड के जिले व मंडल।

उत्तराखंड के जिले व मंडल।  






उत्तराखंड जिसे हम सभी देवभूमि ( Dev Bhoomi ) के नाम से जानते हैं 9 नवंबर 2000 से पहले उत्तर प्रदेश राज्य का एक अंग था, जिसे काफी प्रयासों तथा आंदोलनों के बाद एक नए राज्य का दर्जा मिला । उत्तराखंड राज्य 9 नवंबर 2000 को बना था , उस समय उत्तराखंड को उत्तराँचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में उत्तराँचल राज्य का आधिकारिक नाम उत्तराखंड रखा गया। 
उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून है तथा इस राज्य में कुल 13 जिले व दो मंडल है, उत्तराखण्ड में विधानसभा की 70 लोकसभा की पांच तथा राज्य सभा की तीन सीटें हैं। 
उत्तराखंड की जनसंख्या 2012 के अनुसार 1.01 करोड़ है।  

उत्तराखंड के 13  जिले।  

उत्तराखंड में कुल तेरह जिले है जिनके नाम इस प्रकार है - 


अल्मोड़ा ( Almora )

बागेश्वर 
Bageshwar )

चमोली 
 Chamoli )

चंपावत
 Champawat )

देहरादून
 Dehradun )

हरिद्वार
 Haridwar )

नैनीताल
 Nainital )

पिथौरागढ़
 Pithoragarh )

पौड़ी
 Pauri  )

रुद्रप्रयाग
 Rudraprayag )

टिहरी
 Tehri )

उधम सिंह नगर
 Udham Singh Nagar )

उत्तरकाशी
 Uttarkashi )

उत्तराखंड के मंडल।  

उत्तराखंड में कुल दो मंडल है  कुमाऊ मंडल और गढ़वाल मंडल , कुमाऊ मंडल में 6 जिले (नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर) आते है तथा गढ़वाल मंडल में 7  जिले (देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग) आते है । 

उत्तराखंड के जिलों के मुख्यालय एवं जनसंख्या ( The headquarters and population of the districts of Uttarakhand.) । 


जिले का नाम जिला मुख्यालय जनसंख्या (2011)
अल्मोड़ा अल्मोड़ा 622506
बागेश्वर बागेश्वर 259898
गोपेश्वर गोपेश्वर 391605
चम्पावत चम्पावत 259648
देहरादून देहरादून 1696694
हरिद्वार हरिद्वार 1890422
नैनीताल नैनीताल 954605
पौड़ी गढ़वाल पौड़ी 687271
पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ 483439
रूद्रप्रयाग रूद्रप्रयाग 242285
टिहरी गढ़वाल नई टिहरी 618931
ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर 1648902
उत्तरकाशी उत्तरकाशी 330086

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न ( some important questions)। 



प्रश्न - उत्तराखंड कब बना ( When did Uttarakhand become)?

उत्तर-उत्तराखंड एक अलग राज्य 9 नवम्बर 2000 में बना था ।  

प्रश्न - उत्तराखंड की राजधानी कहाँ है ( Where is the capital of Uttarakhand)?

उत्तर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है।  
  • प्रश्न - उत्तराखंड में कितने जिले हैं ( How many districts are there in Uttarakhand)?

    • उत्तर- उत्तराखंड में कुल तेरह जिले है। 
प्रश्न -उत्तराखंड में कुल कितने मंडल है ?( How many divisions are there in Uttarakhand)

उत्तर- उत्तराखंड में कुल दो मंडल है , जिनके नाम है कुमाऊ मंडल और गढ़वाल मंडल।  

प्रश्न - उत्तराखंड की जनसंख्या कितनी है ? (What is the population of Uttarakhand)

उत्तर-उत्तराखंड की जनसंख्या 2012 के अनुसार 1.01 करोड़ है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ